यह कैसी लापरवाही! बुंडू में कचरे की तरह फेंके मिले सैकड़ो मतदाताओं के पहचान पत्र…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Identity Cards of Voters Found Thrown like Garbage: झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के दूसरे चरण की वोटिंग अभी बाकी है।

इसके पहले सोमवार को यह महत्वपूर्ण खबर सामने आई है कि बुंडू अंचल कार्यालय में सैकड़ो मतदाताओं के पहचान पत्र (Voters’ ID Cards) फेंके हुए मिले हैं।

यह अत्यंत गंभीर लापरवाही है। इस संबंध में जब अंचल कार्यालय के कर्मियों जानकारी ली गई, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की।

बुंडू अंचल के एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने कहा है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अनगड़ा प्रखंड के मतदाता

जानकारी के मुताबिक ये मतदाता पहचान पत्र अनगड़ा प्रखंड के लोगों का है। ये प्रखंड सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

वोटर आई कार्ड के अलावा ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ का सैकड़ों स्वीकृत आवेदन फॉर्म भी बोरे में भरकर कार्यालय से बाहर फेंक दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों में रोष

चुनाव के दौरान मतदाता पहचान पत्रों को इस तरह फेंके जाने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोगों की पहचान को गोपनीय रखने के बजाय उसे कचरे में फेंक दिया जाना अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही को दर्शाता है।

इस तरह फेंके गए पहचान पत्र का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) से लेकर कई अवैध कार्यों में किया जा सकता है।

Share This Article