झारखंड कैबिनेट की आज होने वाली बैठक फिर टली, अधिसूचना जारी

झारखंड कैबिनेट की बुधवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण बैठक टली है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार की बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक दोपहर 3 बजे प्रस्तावित थी। ये बैठक करीब 40 दिनों के बाद होने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण बैठक टाल दी गई है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी। साथ ही कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की भी संभावना थी। लेकिन बैठक स्थगित होने के बाद अब इन प्रस्तावों पर चर्चा और फैसला नई तारीख तय होने के बाद ही हो सकेगा।

सरकार की ओर से फिलहाल बैठक स्थगित किए जाने के कारणों और अगली कैबिनेट बैठक की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर नई तारीख पर है, ताकि लंबित प्रस्तावों पर सरकार आगे निर्णय ले सके। बता दें कि इससे पहले 25 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।