Latest Newsझारखंडझारखंड के CEO के रवि कुमार ने सभी DC को लिखा लेटर,...

झारखंड के CEO के रवि कुमार ने सभी DC को लिखा लेटर, कभी भी लोकसभा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Elections 2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के रवि कुमार ने सभी जिलों के DC सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि आगामी समय में कभी भी लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो सकती है।

ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) से मिले निर्देश के आलोक में यह देखें कि उनके जिलों में पिछले चार सालों में निर्वाचन कार्य से जुड़े कौन कौन पदाधिकारी और कर्मचारी कितने दिनों से पदस्थापित हैं। जिनका तीन सालों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें हर हाल में विरमित किया जाए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक अब भी ऐसी सूचना है कि कई पदाधिकारी (निर्वाचन कार्य से संबंधित) तीन साल या इससे अधिक समय से किसी जिले में पदस्थापित हैं, जिनका ट्रांसफर हो चुका है, वे अभी भी पुरानी जगह पर ही जमे हैं और नव पदस्थापित कार्यालय में योगदान नहीं दिया है।

इससे निर्वाचन से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस सहित अन्य विभागों में जिनका ट्रांसफर हो चुका है या तीन साल की अवधि पूरी हो चुकी है, उनके मामले में अगले दो दिनों में कदम उठाएं।

जिनका नव पदस्थापन हो चुका है, उन्हें इसके लिए विरमित करें। 26 फरवरी तक इससे संबंधित प्रतिवेदन भारत निर्वाचन आयोग, New Delhi को भेजा जाना है। ऐसे में इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...