दो युवकों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी से इलाके में सनसनी, दोनों युवक फरार

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dispute Between two Youths: चाईबासा जिले के चक्रधरपुर में दो युवकों के बीच हुए विवाद (Disputes Between Youths) में अचानक हुई गोलीबारी (Firing) की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के टोकलो जाने वाले रास्ते पर श्यामरायडीह गांव के पास आज मंगलवार की दोपहर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विवाद में शामिल दोनों युवक फरार

पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल की गोली का एक खोखा, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और एक चप्पल बरामद की है।

बताया जा रहा है कि 11:30 बजे के करीब श्यामरायडीह मोड़ पर दो युवकों और एक अज्ञात युवक के बीच किसी बात पर विवाद शुरू हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गुस्से में पिस्टल निकालकर फायरिंग (Firing) कर दी। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में भगदड़ मच गई।

हमलावर युवक और विवाद में शामिल अन्य युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों और शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Share This Article