सुखाड़ योजना के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

धनबाद साइबर थाना पुलिस ने सुखाड़ योजना के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठग (Cyber Thug) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में निरसा के रहने वाले युवक विमल को गिरफ्तार किया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fraud in the name of Drought scheme : धनबाद साइबर थाना पुलिस ने सुखाड़ योजना के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठग (Cyber Thug) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में निरसा के रहने वाले युवक विमल को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए साइबर थाना (Cyber Police station) प्रभारी प्रमोद पांडे ने बताया कि विमल पिछले कुछ दिनों से लगातार सुखाड़ योजना में राहत दिलाने के नाम पर लोगों से बैंक खाता खुलवा रहा था और इन खातों में साइबर ठगी की रकम मांगता था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे मैथन के पास से दबोच लिया। उसके पास से 28000 रुपए नकद, एक बुलेट Bike, एक मोबाइल, 3 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

Share This Article