Latest Newsझारखंडशादी में गया था परिवार, चोरों ने घर पर बोला धावा, 6...

शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर पर बोला धावा, 6 लाख के गहने और नकदी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Theft In House: धनबाद के झरिया थानांतर्गत भागा चार नंबर कॉलोनी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। फूसबंगला स्थित हेल्थ केयर क्लिनिक के संचालक अभिलेंद्र पासवान (Abhilendra Paswan) के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना उस वक्त हुई जब परिवार बस्ताकोला में एक शादी समारोह में गया हुआ था।

शादी से तीन घंटे बाद लौटने पर परिवार ने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर पिछले दरवाजे से घर में घुसे थे।

छह लाख रुपये के आभूषण चोरी

उन्होंने अलमीरा का लॉक तोड़कर उसमें रखे 80,000 नकद और करीब छह लाख रुपये के आभूषण चोरी (Robbery) कर लिए।

चोरी गए गहनों में सोने की पांच चेन, दो अंगूठी, दो झुमका, दो बाला, एक माला, एक नेकलेस, मांगटीका, नथिया, मंगलसूत्र और चांदी के गहने शामिल हैं।

चोरी की सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस घटना की गहन छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जर्जर स्कूलों और शिक्षकों की कमी पर मांगी जवाबदेही

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों की खराब हालत...

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

खबरें और भी हैं...