Latest Newsझारखंडस्कूल जा रहे हैं शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, स्कूल में...

स्कूल जा रहे हैं शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, स्कूल में पसरा मातम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Teacher Death in Road Accident: लातेहार में किनामाड़ स्थित मित्तल पेट्रोल पंप के पास आज बुधवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत (Teacher Death) हो गई है।

मृतक शिक्षक की पहचान पलामू के सुदना निवासी Sanjay Singh  के रूप में हुई है। वह लातेहार के कुंदरी विद्यालय में पोस्टेड थे।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह सुबह अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान किनामाड़ स्थित मित्तल पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

स्कूल में पसर गया मातम 

इधर घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दो किलोमीटर दूर जाकर पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं शिक्षक की मौत की खबर सुनते ही पूरे स्कूल में मातम पसर गया। स्कूल में छुट्टी कर सभी विद्यार्थियों को घर भेजा गया वहीं स्कूल के सभी शिक्षक सदर अस्पताल पहुंचे।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...