विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आज प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी की सूची की जाएगी जारी, ऐसे करें चेक

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची जारी होगी। पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़ने और सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची जारी की जाएगी। सूची सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपना नाम, पता और अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि जिन पात्र भारतीय नागरिकों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा, वे आज से ही फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से ECINET एप डाउनलोड कर मतदाता सूची से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से दोपहर 1 बजे तक #NewVoters सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के तहत मतदाताओं, शैक्षणिक संस्थानों, बीएलओ, बीएलए-2, स्वयंसेवकों और अन्य हितधारकों से निर्वाचन संबंधी फोटो और वीडियो #NewVoters हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांचने तथा जरूरत पड़ने पर समय रहते सुधार या नाम जोड़ने के लिए आवेदन करने का आग्रह किया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।