झारखंड में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 कार्यपालक अभियंताओं का तबादला

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 कार्यपालक अभियंताओं का तबादला किया गया। सभी अधिकारियों को सात दिनों के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Executive Engineers Transfer : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने राज्यभर में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 कार्यपालक अभियंताओं और प्रभारी कार्यपालक अभियंताओं के तबादले एवं नई पदस्थापन का आदेश जारी किया है। विभाग के अपर सचिव शशि रंजन की ओर से 2 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अधिकारियों को सात दिनों के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभियंताओं को प्रभारी कार्यपालक अभियंता का दायित्व सौंपा गया है, उन्हें वर्तमान वेतनमान पर ही कार्य करना होगा। इस व्यवस्था के आधार पर किसी प्रकार की नियमित प्रोन्नति या अतिरिक्त वित्तीय लाभ का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग ने यह भी कहा है कि यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी होगी और आवश्यकता पड़ने पर बिना पूर्व सूचना के इसमें बदलाव किया जा सकेगा।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

* मुकेश कुमार : सिमडेगा से गुमला
* अनुज कुमार सिन्हा : गुमला से चास
* रामप्रवेश राम : चास से सिमडेगा
* मनोज कुमार मुंडारी : हजारीबाग में पदस्थापित
* अनिल प्रसाद गुप्ता : हजारीबाग से तकनीकी सलाहकार, मेदिनीनगर अंचल
* अनुप कुमार हांसदा : लोहरदगा से चक्रधरपुर
* जितेंद्र कुमार कुजूर : चक्रधरपुर से लोहरदगा
* अजय कुमार सिंह : गढ़वा से तकनीकी सलाहकार, दुमका अंचल
* रंजीत कुमार ठाकुर : धनबाद-1 से गढ़वा
* मुकेश कुमार मंडल : धनबाद-2 के साथ धनबाद-1 का अतिरिक्त प्रभार
* कार्तिक कुमार भगत : यांत्रिक प्रमंडल, हजारीबाग से रांची (शहरी)
* प्रदीप कुमार भगत : रांची (शहरी) से दुमका
* प्राण चंद्र दास : गुमला से जमशेदपुर
* सुनीता कुमारी सामंत : जमशेदपुर से यांत्रिक प्रमंडल, गुमला
* चंदन दुबे : दुमका से यांत्रिक प्रमंडल, हजारीबाग

अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं

मनोज कुमार मुंडारी को हजारीबाग प्रमंडल के साथ-साथ चतरा प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं मुकेश कुमार मंडल अपने मूल पद धनबाद-2 के अलावा धनबाद-1 प्रमंडल की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

विभाग का कहना है कि यह प्रशासनिक बदलाव राज्य में पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यों में तेजी लाने और जिला स्तर पर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।