ED के समक्ष पेश नहीं हुईं IAS अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार, केरल में…

ED ने बर्लिन अस्पताल (Berlin Hospital) से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए समन भेज कर तीन जनवरी को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया था

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED IAS Avinash Kumar’s Wife Preeti Kumar : झारखंड के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार (Avinash Kumar) की पत्नी प्रीति कुमार (Preeti Kumar) को आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश नहीं हुईं। वह केरल में छुट्टी मना रही हैं। उन्होंने अगली तारीख मांगी है।

ED ने बर्लिन अस्पताल (Berlin Hospital) से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए समन भेज कर तीन जनवरी को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया था। ED ने फर्जी दस्तावेज की खरीद-फरोख्त की जांच के दौरान बड़गाईं के राजस्व कर्मचारी के घर से जमीन के दस्तावेज जब्त किये थे।

इसके बाद सरकार के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ED ने इस प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की।इसके बाद प्रीति कुमारी के नाम पर खरीदी गई जमीन की माप की गई। इसमें जमीन पर भवन निर्माण के दौरान सरकारी जमीन के अतिक्रमण का मामला सामने आया।

इसके बाद ED ने 28 दिसंबर को प्रीति कुमार को समन भेज कर तीन जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। मंगलवार रात ED के जांच पदाधिकारी को पत्र भेजकर प्रीति कुमार ने बताया है कि वह केरल में छुट्टियों पर गई हैं। इसलिए उन्हें कोई और तारीख दी जाए ।

Share This Article