वित्तरहित संस्थानों के अनुदान की स्वीकृति के लिए जैक और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट तलब

झारखंड में वित्तरहित शैक्षणिक संस्थानों के अनुदान पर अगले वित्तीय वर्ष में विचार होगा। इसके लिए JAC और सभी जिलों के DEO से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: वित्तरहित संस्थानों के अनुदान की स्वीकृति के लिए जैक और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है, ताकि आगामी वित्तीय वर्ष में इनके अनुदान पर विचार किया जा सके। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने बिहार सरकार और झारखंड सरकार से स्थापना अनुमति प्राप्त संस्थानों को चिह्नित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने झारखंड माध्यमिक विद्यालय स्थापना अनुमति व प्रस्वीकृति (शर्त व बंधेज) नियमावली-2008 में निहित शर्तों के अनुरूप ऐसे संस्थानों की प्रस्वीकृति (मान्यता) प्राप्त करने के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। इस संबंध में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) और राज्य के सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जिससे आने वाले वित्तीय वर्ष में इन वित्तरहित शैक्षणिक संस्थानों को अनुदान प्रदान करने की प्रक्रिया और स्वीकृति पर विचार किया जा सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।