बाबा की पूजा कर लौट रहे थे, वाहन पलटने से कई घायल, महिला की जान गई

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बाबाधाम (Babadham) से पूजा करके लौटते समय सड़क हादसे का कुछ श्रद्धालु शिकार हुए हैं। ऑटो गिरिडीह-देवघर पथ पर पलटने से इसमें एक महिला की मौत (Death) हो गई है।

वहीं आठ महिलाएं जख्मी हैं। घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।यह घटना गिरिडीह-देवघर पथ पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा के पास घटी है।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के चंदनडीह के रहने वाली 9 महिलाएं देवघर बाबाधाम से भगवान शिव की पूजा करने गई थीं। पूजा और जलाभिषेक कर ऑटो (Auto) से वो सभी वापस घर लौट रही थीं।

इसी दौरान कर्णपुरा के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी, तेज गति से धक्का लगते ही ऑटो पलट गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना की पुलिस पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल (Sadar Hospital) पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टर ने मोहनी देवी को मृत घोषित कर दिया।

ये हैं घायल

घायल महिलाओं में सुलेखा कुमारी, सोनी कुमारी, नीतू देवी, रिंकी वर्मा, सावित्री देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी और एक अन्य हैं। घायल महिलाओं ने बताया कि पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी अचानक ऑटो को धक्का मार दी। इससे ऑटो पलट गई।

घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और मदद की। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची, जो मामले की जांच कर रही है।

Share This Article