गिरिडीह में नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने शिव चरण कुमार को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मुफस्सील थाना पुलिस ने शनिवार को कमलजोर में छापेमारी कर दवा आपूर्ति कर्ता शिव चरण को दबोचा ।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने शिव चरण कुमार को नशीली दवाओं (Drugs) के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मुफस्सील थाना पुलिस ने शनिवार को कमलजोर में छापेमारी कर दवा आपूर्ति कर्ता शिव चरण को दबोचा ।

घूमघूम कर करता था नशीली दवा की आपूर्ति

पुलिस ने उसकी Scooty की डिक्की से भारी मात्रा में दवाइयां भी बरामद की है। नगर थाना क्षेत्र के चंदोरी पट्टी में रहने वाला शिवचरण कुमार घूमघूम कर नशीली दवा (Drugs) की आपूर्ति करता था । पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है । इस बाबत थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने कहा कि जब्त दवा जांच के लिए औषधि निरीक्षक को भेजी जा रही है।

Share This Article