झारखंड को इस मामले में मिला तीसरा स्थान

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ‘पब्लिक अफेयर इंडेक्स-2021’ की सूची में झारखंड को विकास करने के मामले में तीसरा स्थान मिला है। यह सूची बेंगलुरु स्थित थिंक टैंक ‘पब्लिक अफेयर सेंटर’ द्वारा जारी की गयी है।

इस सूची में झारखंड को गवर्नेंस परफॉर्मेंस कैटेगरी में 18 बड़े राज्यों में नौवां स्थान मिला है। बता दें कि इस साल राज्य सरकारों का मूल्यांकन पॉलिसी मेकिंग, कोविड के दौरान किये गये राहत कार्यों और विकास के आधार पर किया गया है।

गौरतलब है कि हर साल पब्लिक अफेयर सेंटर द्वारा राज्य सरकारों के क्रियाकलापों को विभिन्न पैमानों पर मापते हुए सूची जारी की जाती है, जिसके आधार पर राज्यों की रैंकिंग जारी की जाती है।

इस साल केंद्र सरकार की पांच योजनाओं, जिनमें मनरेगा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (आयुष्मान) के बेहतर क्रियान्वयन को भी शामिल किया गया था।

इससे पूर्व पब्लिक अफेयर इंडेक्स-2020 की रैंकिंग में विकास करने की श्रेणी में झारखंड का 14वां स्थान था, जबकि इस साल झारखंड ने 11 स्थानों की छलांग लगाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

गवर्नेंस परफॉर्मेंस ओवरऑल कैटेगरी इंडेक्स-2020 में 15वां स्थान था, जिसमें इस साल झारखंड ने छह स्थानों की छलांग लगाकर नौवां स्थान हासिल किया है।

इससे पहले पब्लिक अफेयर इंडेक्स-2019 में विकास करने की श्रेणी में राज्य को 13वां स्थान तथा ओवरऑल कैटेगरी में 16वां स्थान दिया गया था।

Share This Article