Jharkhand News: झारखंड में 1 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। बैठक दोपहर 3 बजे झारखंड मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इसमें दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
इस बीच राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद कर्मचारियों को अब मूल वेतन का 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले यह 60 प्रतिशत था।

1 जुलाई 2026 से मिलेगा बढ़ा हुआ DA
वित्त विभाग की ओर से जारी संकल्प के अनुसार, सातवें वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले राज्यकर्मियों को बढ़े हुए डीए का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा। कर्मचारियों को जुलाई से बढ़ी हुई दर के हिसाब से एरियर भी दिया जाएगा। अन्य वेतनमान वाले कर्मचारियों को भी इसी अनुपात में लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि राज्य मंत्रिपरिषद ने 18 नवंबर की बैठक में डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अब अधिसूचना जारी होने के बाद यह फैसला आधिकारिक हो गया है।

