गुमला में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत करने वाले 10 गिरफ्तार

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: गुमला में 13 वर्षीय मासूम के साथ हुई दुष्कर्म का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बिशनपुर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में से तीन युवकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। वहीं सात आरोपियों की उम्र 14 से 16 वर्ष है।

इसमें से कुछ पीड़िता के स्कूल के सहपाठी हैं। लड़की कक्षा 7वीं की छात्रा है। पुलिस ने तीन आरोपितों के नाम का खुलासा किया है।

इनकी पहचान सीनू मुंडा (25), सुजीत उरांव (20) और बिंदेश्वरी उरांव (20) के रूप में की गई है। पकड़े गए सभी औरैया गांव के रहने वाले हैं।

जांच में पता चला है कि नाबालिग का डांस देखकर इन लोगों की नीयत खराब हो गई। इसके बाद अपराध की साजिश रची गई।

इस संबंध में सोमवार को एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बिशुनपुर थाने में बताया कि 13 मार्च की सुबह सूचना मिली कि औरैया गांव में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।

इसके बाद गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर थाना क्षेत्र के एक गांव से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुसंधान के क्रम में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

आरोपितों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गांव में अलग-अलग दो शादी समारोह चल रहा था। इन्ही दोनों शादियों में शामिल होने के लिए पीड़िता अपने माता पिता,चाचा और एक सहेली के साथ पहुंची थी।

पहली शादी में शिरकत करने के बाद माता पिता वापस घर लौट गए। पीड़िता अपनी सहेली व हमउम्र चाचा के साथ दूसरी शादी में शामिल होने चली गई।

समारोह के दौरान ही आरोपियों नजर पीड़िता पर पड़ी। नाच गान के दौरान पीड़िता को देखकर इन लोगों में हैवानियत जाग गई। इसके बाद सबने मिलकर वारदात की साजिश रची।

सभी आरोपित शादी कार्यक्रम से निकल कर पहले से लड़की के घर वापसी वाले रास्ते में बैठ गए। पीड़िता अपने चाचा और सहेली के साथ घर लौट रही थी।

रास्ते मे सभी आरोपियों ने उसे घेर लिया। फिर चाचा और सहेली को मारपीट करते हुए भगा दिया।इसके बाद पास के ही झाड़ी में ले जाकर पहले दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया।

इसके बाद स्थान परिवर्तन कर सभी आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पीड़िता को उसके स्कूल के पास छोड़कर भाग निकले।

पीड़िता ने सभी को पहचान लिया। शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों को एक एक कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article