झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए हुई मीटिंग, अधिकारों को…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Andolankari Morcha: हुटार बाजार टांड़ परिसर में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा (Jharkhand Agitational Front) की बैठक जिलाध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के संगठन को मजबूत बनाने और प्रत्येक आंदोलनकारी को उनका अधिकार और मान-सम्मान दिलाने पर चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में जो राजनीतिक दल झारखंड आंदोलनकारियों को उनका अधिकार, मान-सम्मान एवं पेंशन दिलाने का वादा करेगा, आंदोलनकारी मोर्चा उसे ही समर्थन देगा।

बैठक में कहा गया कि अगर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अधिकारों की अवहेलना की जाएगी, तो मोर्चा खुद चुनाव मैदान में उतरेगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के निर्देशानुसार आगामी नौ मार्च को सभी जिला मुख्यालयों की तरह खूंटी (Khunti) में भी सुबह सात बजे से आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।

Share This Article