JMM की बयानबाजी अनर्गल, PM मोदी को सुनने आई लाखों की भीड़, BJP ने…

News Aroma Desk

BJP Targeted JMM: BJP ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलटवार करते हुए कहा कि आज धनबाद में लाखों की भीड़ प्रधानमंत्री Narendra Modi को सुनने आई थी।

प्रधानमंत्री के एक-एक वाक्य पर गगन भेदी नारे लग रहे थे। इसे देखकर गठबंधन सरकार सकते में आ गई है और झारखंड मुक्ति मोर्चा अनर्गल बयानबाजी कर रही है।

BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी को यह स्पष्ट रूप से पता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनके गठबंधन का 14-0 से सफाया होने वाला है।

सत्ताधारी गठबंधन के नेता हताशा, निराशा और कुंठा के दौर से गुजर रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति हुई है जबकि JMM ने चार वर्ष में सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। इस दौरान 70,000 करोड रुपये के घपले, घोटाले का आरोप ठगबंधन सरकार पर लगा है।

प्रतुल ने कहा कि JMM को जिस चीज ने सबसे कचोटा है वह प्रधानमंत्री की झारखंड में भ्रष्टाचार (Corruption) में लूटे गए पैसे को वापस वसूलने की गारंटी है।

प्रतुल ने कहा कि झारखंड में हुए भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren और उनके पसंदीदा अधिकारियों और दलालों का होटवार जेल में अब तक बंद होना है।

x