झारखंड हाई कोर्ट चीफ जस्टिस ने हेमंत सोरेन को किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री ने चीफ जस्टिस को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा (Sanjay Kumar Mishra) ने मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 मई को आयोजित झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के नए भवन के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने चीफ जस्टिस को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं।

Share This Article