झारखंड HC के चीफ जस्टिस ने चार नए जज को दिलाई शपथ

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के चारों नवनियुक्त न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी, अंबुज नाथ, नवनीत कुमार और संजय प्रसाद ने शपथ ली। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉक्टर रवि रंजन ने चारों न्यायाधीश को शुक्रवार को बारी-बारी से शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने राष्ट्रपति भवन से जारी किए गए नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने सभी को शपथ दिलाई।

सभी नवनियुक्त न्यायाधीश को कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य न्यायाधीश सहित सभी न्यायाधीश ने उत्साह से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद सभी नवनियुक्त न्यायाधीश अदालत में बैठे मामले की सुनवाई शुरू की। झारखंड हाई कोर्ट परिसर में शपथ ग्रहण समारोह सादे समारोह के रूप में आयोजित की गई।

कोविड-19 के दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश एवं उनके परिवार के लोग शामिल हुए।

नवनियुक्त न्यायाधीश के परिवार के साथ कुछ अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही महाधिवक्ता सहित वरीय अधिवक्ता और गणमान्य अधिवक्ता सीमित संख्या में शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से झारखंड हाई कोर्ट से संबंधित न्यायाधीशों की नियुक्ति के मामले में पांच नाम प्रस्तावित किए गए थे।

इनमें से चार नामों को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी थी। इन नए जजों की नियुक्ति के बाद हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 19 हो गयी हैं।

Share This Article