Latest Newsझारखंडहाईकोर्ट ने जारी किया निर्देश, चार महीने में कराएं शहरी निकाय चुनाव

हाईकोर्ट ने जारी किया निर्देश, चार महीने में कराएं शहरी निकाय चुनाव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

High Court issued Instructions: झारखंड हाईकोर्ट ने शहरी निकाय चुनाव (Urban Body Elections) कराने को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को चार महीने के भीतर चुनाव कराने का सख्त निर्देश दिया है।

गुरुवार को न्यायमूर्ति आनंदा सेन की अदालत में सुनवाई के दौरान राज्य की मुख्य सचिव भी उपस्थित हुईं। अदालत ने उन्हें अगली सुनवाई में उपस्थित होने से छूट दी है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जताई थी नाराजगी

बताते चलें इससे पहले सोमवार को हुई सुनवाई में राज्य सरकार ने अदालत को बताया था कि निकाय चुनाव ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने के बाद कराए जाएंगे।

इस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि ट्रिपल टेस्ट के बिना भी चुनाव कराए जा सकते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रिपल टेस्ट की आड़ में चुनाव टालना अदालत की अवमानना है।

निवर्तमान पार्षद की याचिका पर सुनवाई

राज्य में नगर निगम और शहरी निकाय चुनाव (Municipal Corporation and Urban Body Elections) जल्द कराने की मांग को लेकर निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को समयबद्ध चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

क्या है ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया?

ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया (Triple Test Procedure) के तहत पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण तय करने के लिए तीन चरणों में डेटा संग्रह और विश्लेषण किया जाता है। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया के नाम पर चुनाव में देरी करना अस्वीकार्य है।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...