गरिमा सिंह बनीं हजारीबाग नगर निगम की नगर आयुक्त

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के अपर जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्र को कोडरमा का उप विकास आयुक्त, धनबाद के अपर जिला दंडाधिकारी  चंदन कुमार को गोड्डा का डीडीसी, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की संयुक्त सचिव गरिमा सिंह को हजारीबाग नगर निगम का नगर आयुक्त पदस्थापित किया गया है।

वित्त विभाग की संयुक्त सचिव मेघा भारद्वाज को पलामू का उप विकास आयुक्त, जमशेदपुर के धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का निदेशक पदस्थापित किया गया है।

रांची सदर के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता को अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इनके अलावा हजारीबाग बरही के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ताराचंद को धनबाद का अपर जिला दंडाधिकारी चास बोकारो के अनुमंडल पदाधिकारी शशि प्रताप सिंह को सूचना व जनसंपर्क विभाग का निदेशक, रामगढ़ की अनुमंडल पदाधिकारी कीर्तिश्री जी. को बोकारो क्षेत्र विकास प्राधिकार का क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया है।

साथ ही, गिरिडीह की अनुमंडल पदाधिकारी प्रेरणा दीक्षित को आदित्यपुर क्षेत्र विकास प्राधिकार का क्षेत्रीय निदेशक, बुंडू रांची की अनुमंडल पदाधिकारी समीरा एस को  मेदिनीनगर नगर निगम का नगर आयुक्त, पदस्थापना की प्रतीक्षा में दीपक कुमार दुबे को रांची सदर का अनुमंडल पदाधिकारी, दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को चास बोकारो का अनुमंडल पदाधिकारी, सैयद रियाज अहमद को खूंटी का अनुमंडल पदाधिकारी, सौरभ कुमार भुवानिया को मधुपुर देवघर का अनुमंडल पदाधिकारी, मो जावेद हुसैन को रामगढ़ का अनुमंडल पदाधिकारी  और संदीप कुमार मीणा को धालभूम जमशेदपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

Share This Article