झारखंड : 4 मई को पुलिस के सामने विधिवत सरेंडर करेगा इंदल गंझू, 15 लाख का इनामी…

बताया जाता है कि इंदल के खिलाफ बिहार और झारखंड में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: 15 लाख का इनामी CPI माओवादी इंदल गंझू 4 मई यानी गुरुवार को रांची IG कार्यालय में सीनियर पुलिस अधिकारियों (Senior Police Officers) के सामने सरेंडर करेगा।

जानकारी के अनुसार, वह चतरा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल था। किसी तरह भागकर बिहार चला गया था।

वह वहां खुफिया एजेंसियों के कांटेक्ट में आया। इसके बाद झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के सामने सरेंडर कर दिया।

बिहार-झारखंड में 100 से अधिक मामले दर्ज

बताया जाता है कि इंदल के खिलाफ बिहार और झारखंड में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

इंदल मूल रूप से गया के इमामगंज के असरैना गांव का है। उसके सरेंडर करने से मध्यजोन में माओवादी असर कम होने की उम्मीद है।

Share This Article