जयराम महतो ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की याचिका

वारंट प्राप्त करने के बाद रांची Police ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी थी। लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

“Jairam Mahato Seeks Anticipatory Bail in High Court”: JBKSS अध्यक्ष Jairam Mahato ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से झारखंड High Court में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। फिलहाल जयराम महतो की अग्रिम याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है।

बताते चलें इससे पहले 18 जून को Ranchi सिविल कोर्ट (Civil Court) ने जयराम महतो को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी थी।

इसके बाद अब उन्होंने हाईकोर्ट का रूख किया है। बता दें कि जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में Warrant लिया था।

वारंट प्राप्त करने के बाद रांची Police ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी थी। लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया।

Share This Article