झारखंड के इन जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, पलामू में अभी राहत नहीं!

झारखंड में बदलता मौसम राहत और चुनौती दोनों लेकर आया है, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जबकि कुछ इलाकों में हीटवेव से लोग अब भी परेशान हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड :झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अप्रैल के बीच में गर्मी से लोग बेहाल थे वहीं अब लगातार बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। राज्यवासियों के लिए मौसम से जुड़ी एक और अपडेट सामने आई है, फिलहाल ये राहत बरकरार रहेगी। राज्य में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम में आंधी के साथ बारिश होगी। इस दौरान इन इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी।

इन जिलों में चलेगी हीटवेव

झारखंड के कई जिलों में शनिवार से ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन पलामू के कई इलाकों में लोगों को राहत नहीं मिलेगी। गढ़वा,चतरा, लातेहार जैसे इलाकों में अभी भी हीटवेव का अलर्ट है। जिन इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है वहां लोगों को अधिक सावधान रहने की जरुरत है। हालांकि बारिश रुकने के बाद राज्यभर में उमस औऱ गर्मी बढ़ने वाली है।

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.