
रांची : रिम्स के डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने एक नया नोटिस जारी किया है, जिसमें हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों के लिए उपस्थिति जरूरी कर दी गई है। नोटिस के अनुसार, डीन एकेडमिक और नेशनल मेडिकल कमीशन के निर्देश पर छात्रों को रविवार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक तय समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
अगर कोई छात्र अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ एनएमसी के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले के बाद डॉक्टरों और छात्रों के बीच नाराजगी भी देखी जा रही है। उनका कहना है कि एक छात्र की गलती के कारण सभी पर यह नियम लागू करना सही नहीं है और यह छात्रों के अधिकारों के खिलाफ है।

