बाइक चुराकर बदल देते थे रंग और नंबर, धनबाद में 5 आरोपी दबोचे गए

धनबाद पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 13 चोरी की बाइक और लॉक तोड़ने का औजार बरामद हुआ।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bike Thieves Arrested : धनबाद पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 13 मोटरसाइकिलें और बाइक का लॉक तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला औजार बरामद किया है।

ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि 19 जून को कालूबथान ओपी क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर 21 जून को नयाडांगा काली मंदिर मैदान के पास छापेमारी कर पांच संदिग्धों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार चौहान, मनीष कुमार दुबे, सूरज हेम्ब्रम, चंदन कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। सभी निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करने और उन्हें बेचने की बात स्वीकार की है।

जांच में पता चला कि आरोपी चोरी की गई बाइक का नंबर प्लेट हटा देते थे, चेसिस नंबर से छेड़छाड़ करते थे और कई बार बाइक का रंग भी बदल देते थे, ताकि उसकी पहचान न हो सके। अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई 13 बाइक बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनके खिलाफ धनबाद के अलावा पश्चिम बंगाल के कई थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।