रांची में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के तीन थाना क्षेत्रों से पांच ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर और नकदी बरामद हुई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Drug Peddlers Arrest : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से 5 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हिंदपीढ़ी, कोतवाली और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 28 ग्राम ब्राउन शुगर और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे यह नशे का सामान कहां से लाते थे और किन लोगों तक पहुंचाते थे।

रांची पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।