झारखंड

झारखंड JDU प्रभारी अशोक चौधरी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची

रांची: बिहार सरकार (Government of Bihar) के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड JDU के प्रभारी डॉ. अशोक चौधरी (Dr. Ashok Chowdhary) रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे।

भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पर JDU प्रभारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कुछ टास्क दिया है, उसकी समीक्षा करने के लिए रांची पहुंचे हैं।

झारखंड JDU प्रभारी अशोक चौधरी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची Jharkhand JDU in-charge Ashok Chaudhary reached Ranchi on a two-day tour

पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक

पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक होनी है।

इसमें झारखंड JDU के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो और पार्टी के लोगों के साथ समीक्षा करेंगे। इसके बाद जिलों का दौरा करेंगे।

अशोक चौधरी ने कहा कि उनके साथ पार्टी के सह प्रभारी और बांका के विधायक मनोज यादव भी आये है सह प्रभारी विजय सिंह का आगमन सोमवार को होगा।

एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।

 

विपक्षी एकता पर अशोक चौधरी ने कहा

विपक्षी एकता पर अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी के नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) देश भर में विपक्षी दलों को गोलबंद करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से मुलाकात कर चुके हैं।

मैं समझता हूं कि विपक्षी एकता को लेकर बात बन जायेगी।

झारखंड JDU प्रभारी अशोक चौधरी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची Jharkhand JDU in-charge Ashok Chaudhary reached Ranchi on a two-day tour

नीतीश कुमार की इच्छा- देश में विपक्षी एकता बने

2024 के लोकसभा और झारखंड विधानसभा के चुनाव को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्षी एकता में सभी लोग शामिल होंगे तो मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे।

हमारे नेता नीतीश कुमार की भी इच्छा है कि देश में विपक्षी एकता बने।

खासकर बिहार से सटे इलाके झारखंड, बंगाल, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश में संगठित होने की जरूरत है।

इसके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है. हमारे नेता को समर्थन भी मिल रहा है।

झारखंड JDU के प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि प्रभारी अशोक चौधरी कोर कमेटी के सदस्यों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker