परिसीमन बिल पर बोले झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, आदिवासी-मूलवासी समुदाय के हितों को नुकसान पहुंचा तो होगा विरोध

परिसीमन बिल पर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदिवासी-मूलवासी हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया। आरक्षित सीटों में कटौती की आशंका पर पार्टी ने विरोध की चेतावनी दी।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को परिसीमन और लोकसभा/विधानसभा में महिला आरक्षण का प्रस्ताव पारित किया। जिसके बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने पुराने स्टैंड को दोहराया है। उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण ही यहां के आदिवासी-मूलवासी के हितों की रक्षा को लेकर हुआ है। ऐसे में अगर परिसीमन से झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समुदाय के हितों को नुकसान पहुंचा तो उसका जोरदार विरोध झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से किया जाएगा। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जहां तक विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के आरक्षण को लेकर पार्टी का स्टैंड की बात है।

झामुमो का तो लोकसभा में 33%आरक्षण है और हमारी महिला सांसद ही लोकसभा के संसदीय दल की नेता हैं। वहीं, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडेय ने पार्टी के पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि पिछली बार भी राज्य में आदिवासी आरक्षित लोकसभा-विधानसभा सीटों की संख्या घटाई जा रही थी। उस समय भी हमारे नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड से लेकर दिल्ली तक निर्णायक लड़ाई लड़ी तब उस समय विशेष प्रावधान कर झारखंड में परिसीमन रोका गया था। मनोज पांडेय ने कहा कि फिर एक बार परिसीमन के बहाने राज्य में अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए विधानसभा-लोकसभा के लिए आरक्षित सीटों को घटाने की मंशा अगर केंद्र सरकार की है तो झामुमो केंद्र सरकार और भाजपा के इस मंसूबे को पूरा नहीं होने देगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।