तेज रफ्तार कार ने बाइक को लिया चपेट में, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Accident in Khalari : बुधवार की देर शाम को खलारी (Khalari) थाना क्षेत्र के भेलवाटांड चौक के पास एक एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की जान चली गई जबकि एक घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए Ranchi रेफर कर दिया गया है। बाइक पर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे सवार थे।

कार चालक हो गया फरार

बताया जाता है कि कार बाइक को रगड़ते हुए 100 मीटर की दूरी पर जाकर रुकी और कार का चालक फरार हो गया।

टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही बाइक पर बैठी महिला और एक बच्ची की मौत (Death) हो गई।

घायल एक व्यक्ति और दो बच्चों को बचरा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान चतरा (Chatra) प्रतापपुर के पंकज के रूप में की गई।

होमगार्ड का जवान था बाइक चालक पंकज

जानकारी के अनुसार, पंकज होमगार्ड का जवान था और वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ पिपरवार की ओर आ रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। घटनास्थल पर पड़े दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बाइक को टक्कर मारने वाली कार बचरा की बताई जा रही है। फरार ड्राइवर की तलाश में पुलिस जुटी है।

Share This Article