खूंटी में दो बच्चों के साथ मां ने की आत्महत्या, तीनों शव गांव के कुएं से बरामद

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: मुरहू थाना क्षेत्र के हांसा बांध टोली स्थित बिना मुंडेर वाले एक कुएं से चंपा मुंडू (35 ) सहित उसके दो बच्चों डोकरा मुंडू (06) तथा हरसीन मुंडू (03) के शव पुलिस ने बरामद किये।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सबेरे सुनसान स्थान पर स्थित कुएं में तैरते तीन शवों को देखकर अचंभित ग्रामीणों की भीड़ उमड़ आई।

सूचना मिलते ही मुरहू के थाना प्रभारी विक्रांत कुमार अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजवाया।

बताया गया कि मृतका चंपा मुंडू गांव के रूसु मुंडा की पत्नी थी। गमगीन ररूसु मुंडा ने पुलिस को बतया कि पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था।

मंगलवार की रात भी दोनों में झड़प हुई थी। बाद में दोनों बच्चों संग रूसु सो गया था।

उसने बताया है कि बुधवार को तड़के जब उठने पर घर में पत्न और बच्चों को नहीं पाया तो उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में वह उन्हें खोजने बगल के गांव स्थित ससुराल भी गया था।

अंततः तीनों के तैरते शवों को गांव स्थित उक्त बगैर मुंडेर वाले कुएं में देखा गया। माना जा रहा है कि रात में पति संग हुए विवाद से क्षुब्ध चंपा मुंडू ने दोनों बच्चों के साथ उक्त कुएं में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।

Share This Article