झामुमो प्रखंड अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान (33) की रविवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वे बालूमाथ थाना क्षेत्र के कुसुमाही स्थित कोयला साइडिंग पर गए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ सात से आठ गोलियां मार दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और झामुमो अध्यक्ष दिलशेर खान को तत्काल लातेहार सदर अस्पताल ले आई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रांची-चतरा मार्ग पर जाम लगाकर आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी पर अड़े हैं

घटना की सूचना मिलने के बाद लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

घटना में पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और शव को बगैर पोस्टमार्टम बालूमाथ ले गए।

हालांकि, इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लातेहार उपायुक्त अबू इमरान भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में रांची-चतरा मार्ग पर जाम लगाकर आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी पर अड़े हैं।

Share This Article