झारखंड विधानसभा : ‘न मैं देवी हूं और न मैं ‘वेश्या’ हूं, इन दोनों के बीच भी महिला एक मां, एक बेटी…

उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि नारी महान होती, नारी मां होती है, बेटी होती है, नारी देवी होती है।

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कुछ दिन पहले TMC सांसद महुआ मोइत्रा के एक ट्वीट (Tweet) के बाद मामला अब और गर्म हो गया है। ट्वीट मुख्य रूप से BJP के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री को फर्जी बताने को लेकर था।

इसमें झारखंड की कांग्रेस विधायक दीपिका सिंह पांडे के कूदने के बाद दुबे ने महुआ और दीपिका पर कुछ ऐसी टिप्पणी की कि उससे सोशल मीडिया (Social Media) में खलबली मच गई।

उन्होंने दोनों को ‘वैशाली की नगरवधू’ कहा है। इसे लेकर अब दीपिका पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सोमवार को दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि BJP के सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी मानसिक स्थिति और पुरुष मानसिकता (Male Mindset) का परिचय दिया है।

यह भी बता दें कि BJP सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी।

इसके बाद कांग्रेस विधायक (Congress MLA) दीपिका पांडेय सिंह और प्रदीप यादव ने निशिकांत दुबे को सोशल मीडिया पर ‘फर्जीकांत दुबे’ बताते हुए उनकी डिग्री पर सवाल उठाए थे।

क्या ऐसे बढ़ेगी महिलाओं की सुरक्षा

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ‘न मैं देवी हूं और न मैं वेश्या हूं, इन दोनों के बीच भी महिला एक मां, 1 बेटी, 1 बहन, 1 विधायक, 1 झारखंडी, 1 समाजसेवी हो सकती है। यह बात BJP के नेताओं के मन में आ ही नहीं सकती है।

उन्होंने कहा कि आप सब BJP के नेताओं से पूछिए कि BJP सांसद के ऐसे बयानों और ट्वीट (Tweet) से क्या ऐसी बात से महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी।

BJP के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह बोले

शब्दों की मर्यादा टूटने के सवाल पर पूर्व मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता विधायक (Senior Leader Legislator) सीपी सिंह ने कहा कि किस संदर्भ में ये बातें हुई हैं, यह हमें पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि नारी महान होती, नारी मां होती है, बेटी होती है, नारी देवी होती है।

Share This Article