झारखंड : मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga Polling Party: झारखंड में 13 मई को चौथे चरण में मतदान होना है। इसके मद्देनजर रविवार को लोहरदगा (Lohardaga) जिले के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टिंयां रवाना हो गई।

रवाना होने से पूर्व सुबह में पोर्लिंग पार्टिंयों को उनके EVM के साथ मिलान कर सुरक्षा बलों मिलान किया गया और मतदान सामग्री उपलब्ध करायी गई। मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां समाहरणालय परिसर, लोहरदगा से निर्धारित वाहनों में रवाना हुई।

मौके पर DC डा.प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने बताया कि लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में स्वतंत्र एंव भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मतदानकर्मी अपने र्निधारित मतदान केंद्रों (Polling Stations) के लिए रवाना हो गए हैं। SP हारिश बिन जमा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न होगा।

Share This Article