मंईयां सम्मान योजना : अप्रैल में कब मिलेंगे आपको 2500 रुपये, 15 तारीख तक…

लाभुक महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते की स्थिति जांच लें और सुनिश्चित करें कि उनका आधार लिंक और KYC पूरी हो चुकी है। राशि की स्थिति जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर लॉगिन कर मोबाइल नंबर या एप्लीकेशन नंबर के जरिए स्टेटस चेक किया जा सकता है। यदि कोई तकनीकी समस्या हो, तो नजदीकी CSC सेंटर या अंचल कार्यालय से संपर्क करें।

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। हाल ही में 20.60 लाख लाभुक महिलाओं के खातों में जनवरी से मार्च तक की बकाया राशि 7500 रुपये (प्रति माह 2500 रुपये) हस्तांतरित की गई है।

अब लाभुक महिलाएं अप्रैल माह की राशि का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सरकार द्वारा पहले निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, हर माह की 15 तारीख को राशि ट्रांसफर की जाती है।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 अप्रैल, 2025 तक लाभुकों के खातों में 2500 रुपये की अगली किश्त पहुंच सकती है।

KYC न होने से कई लाभुकों को झटका

कई लाभुक महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनके खातों में डेटा मिसमैच, आधार लिंकिंग न होने या KYC पूरी न होने के कारण बकाया राशि नहीं पहुंच सकी।

सरकार ने 25 मार्च, 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया था कि सभी लाभुकों को मार्च तक की राशि दी जाएगी, भले ही उनका आधार लिंक न हो। इसके लिए 20.60 लाख लाभुकों को 7500 रुपये भेजने की स्वीकृति दी गई थी। साथ ही, आधार लिंकिंग और KYC पूरी करने की अंतिम तारीख 31 मार्च, 2025 तय की गई थी।

31 मार्च की डेडलाइन हुई समाप्त

31 मार्च की समय सीमा समाप्त होने के बाद जिन लाभुकों ने अपने बैंक खाते से आधार लिंक नहीं कराया या KYC पूरी नहीं की, वे अब इस योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगी।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, मार्च तक की राशि तो सभी लाभुकों को दी जाएगी, लेकिन अप्रैल 2025 से केवल वही महिलाएं 2500 रुपये मासिक राशि प्राप्त कर सकेंगी, जिनके खाते आधार से लिंक और KYC पूर्ण हैं।

आधार लिंक और KYC पूरी नहीं तो क्या करें?

लाभुक महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते की स्थिति जांच लें और सुनिश्चित करें कि उनका आधार लिंक और KYC पूरी हो चुकी है।

राशि की स्थिति जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर लॉगिन कर मोबाइल नंबर या एप्लीकेशन नंबर के जरिए स्टेटस चेक किया जा सकता है। यदि कोई तकनीकी समस्या हो, तो नजदीकी CSC सेंटर या अंचल कार्यालय से संपर्क करें।

Share This Article