Latest Newsझारखंडझारखंड : विवाहिता और नाबालिग छात्रा को युवकों ने बनाया हवस का...

झारखंड : विवाहिता और नाबालिग छात्रा को युवकों ने बनाया हवस का शिकार, फिर बनाया नग्न वीडियो, गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में नौवीं की छात्रा और एक महिला को चार युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों का नग्न वीडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी।

हालांकि पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। बताया जा रहा हैकि घटना 22 फरवरी की है।

पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि वे वन पर्यावरण मेला देखकर एक युवक के साथ घर लौट रही थीं।

चार युवकों ने नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया

इसी बीच आठ से दस युवकों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और युवक को पीछकर वहां से भगा दिया। उसका मोबाइल भी छीन लिया।

इसके बाद आरोपी जबरन उन्हें करचैता जंगल की ओर ले गए। वहां पर चार युवकों ने नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया।

जबकि एक अन्य लड़के ने महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। वीडियो वायरल होने के डर से चार दिन तक दोनों पीड़िताएं चुप रहीं।

बाद में किसी तरह थाना पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। दोनों ने चार आरोपियों आदेश यादव, सुजीत यादव, मुख्तार मियां, शंकर कुमार यादव व नीतीश कुमार यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई।

इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को कार्रवाई कर दबोच लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...