झारखंड मंत्री ने एमपी निशिकांत दुबे को कैलिफोर्निया का सांसद बनने की दी सलाह

Newsaroma desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : रमजान को लेकर झारखंड सरकार द्वारा किए गए विशेष प्रावधानों पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित करने की बात कही थी। इस पर आपत्ति जताते हुए राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि निशिकांत दुबे एक विद्वान व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें भारत में नहीं, बल्कि कैलिफोर्निया का सांसद बनना चाहिए।

विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रमजान एक अत्यंत पवित्र महीना है और इस पर ऐसी टिप्पणी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। उन्होंने इसे छठ महापर्व के समान पवित्र बताते हुए कहा कि जैसे छठ का पर्व सम्माननीय है, वैसे ही रमजान भी है। उन्होंने यह भी कहा कि निशिकांत दुबे का हर मुद्दे पर ट्वीट आता है, जिसे वे गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन इस बार उनका ट्वीट संवेदनशील विषय पर था, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

आपको बता दें, कि झारखंड सरकार ने रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को हर दिन शाम 4 बजे कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी है। साथ ही, रमजान के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को नमाज के लिए 12 बजे से 2 बजे तक कार्यालय छोड़ने की विशेष अनुमति भी दी गई है।

Share This Article