झारखंड : 3 जनवरी को सम्मानित किए जाएंगे विभिन्न खेलों के खिलाड़ी और कोच, MS धोनी और…

Foundation के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सहित झारखंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में अपने खेल के माध्यम से झारखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand MS Dhoni: उम्मीद फाउंडेशन (Umeed Foundation) के तत्वावधान में आगामी तीन जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह (Jaipal Singh Munda Award Ceremony) का आयोजन होगा। इस समारोह में विभिन्न खेल से जुडे़ खिलाड़ियों, कोच, खेल को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

मोरहाबादी स्थित स्थानीय होटल में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गयी, जिन्हें मरांग गोमंके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर सम्मानित किया जायेगा।

पुरस्कार मिलने से खिलाड़ियों का बढ़ेगा हौसला

Foundation के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सहित झारखंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।

विभिन्न क्षेत्रों में अपने खेल के माध्यम से झारखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के हुनर को तराशने वाले कोच और संस्थाओं को भी सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम के महासचिव निरंजन भारती ने बताया कि इस वर्ष छह कैटेगरी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल हैं।

खेल प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा (Pradeep Mirdha) ने कहा कि खेल के भगवान जयपाल सिंह मुंडा के नाम से खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलने से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा। साथ ही समाज में गौरवशाली सम्मान स्थान खिलाड़ियों को मिले यह हमारा उद्देश्य है।

जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार-2023

महेंद्र सिंह धोनी, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, निक्की प्रधान, गोल्डी मिश्रा, दीप्ति कुमारी, विजय हांसदा, अंकित टोप्पो, सपना कुमारी, फ्लोरेंस बारला, आशा किरण बारला, श्रीकांत साहू, छोटी कुमारी, सुनील बहादुर, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार, मोहम्मद वसीम, कोमलिका बारी, विकास बारा, शिवानी टोप्पो, अश्वनी कुमारी, अमिशा केरकेट्टा, नारायण महतो, चंचला कुमारी, अमिशा उरांव।

TAGGED:
Share This Article