18 वर्षीय नव विवाहिता ने फांसी लगा की खुदकुशी, पिता ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajganj Suicide : राजगंज (Rajganj) थाना क्षेत्र के राजगंज गांव की 18 वर्षीय पत्नी सोनाली हेंब्रम ने अपने खपड़ैल घर में गयी और दुपट्टा को फंदा बनाकर आत्महत्या की. है।

सैनतान हेंब्रम ने बताया कि उसकी बेटी सोनाली हेंब्रम (18) वर्ष 2022 में राजगंज के अमर मरांडी के साथ प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था। विवाह के बाद से हमेशा विवाद रहता था जिससे सोनाली की मां कई बार ससुराल में जाकर समझाया करती थी।

इस दौरान 22 मई को सोनाली अपने ससुराल में थी। तभी उसका पति अमर मरांडी, सास फुलमुनी देवी व ससुर छोटे लाल मरांडी ने उसके साथ मारपीट की और उसी गुस्सा में आकर वह अपने खपड़ैल घर में गयी और दुपट्टा को फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

घटना के बाद घर वालों ने SNMMCH के इमरजेंसी वार्ड में शव को रख कर चले गये और बड़े दामाद को सूचना दिया। जब अस्पताल पहुंचे तो देखा की बेटी का शव पड़ा हुआ है।

ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने आरोप

घटना के बाद शुक्रवार को मृत सोनाली के पिता टुंडी थाना क्षेत्र के लहरबाड़ी निवासी सैनातन हेंब्रम ने SNMMCH में ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के कारण बेटी की आत्महत्या का आरोप लगाया है और पुलिस को अपना फर्द बयान दर्ज करवाया है।

Share This Article