रांची में युवा आक्रोश रैली के दौरान 5 कार्यकर्ता और 7 जवान घायल

BJP के युवा मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

5 Workers and 7 Soldiers injured During the Rally: BJP के युवा मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई।

Police ने स्थिति नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। साथ ही लाठीचार्ज भी किया। इसमें BJP के 5 कार्यकर्ता घायल हो गए। इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने भी जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें पुलिस के 7 जवान घायल हो गए।

इस रैली में BJP प्रदेश के सभी नेता शामिल हुए थे। वह हेमंत सरकार पर निशाना साध रहे थे और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे थे। कार्यकर्ता अचानक मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास जाने के बैरिकेडिंग तोड़ने लगे।

पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई। साथ ही लाठीचार्ज भी किया गया। मोराहाबादी मैदान (Morahabadi Maidan) रणक्षेत्र में कुछ देर के लिए तब्दील हो गया।

शिबू सोरेन के आवास से आने वाले रास्ते में पानी की बौछार की गई। बाबूलाल के आवास की ओर जाने वाले रास्ते में भी आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। भाजपा कार्यकर्ता भी पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस रॉकेट वाले पटाखों का भी इस्तेमाल कर रही थी। मंच पर भी आंसू गैस के गोले गिर रहे थे। इस वजह से मैदान में जुटे लोगों की आंखों में जलन हो रही थी।

बोकारो नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल गौतम सहित पांच BJP कार्यकर्ता घायल हो गये हैं। आंसू गैस के गोले से संगठन महामंत्री कर्मवीर और विधायक CP सिंह को आंखों में जलन शुरू हो गई।

इस संबंध में मौके पर मौजूद SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है। BJP के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त पत्थरबाजी की है, जिसमें सात जवान घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि BJP की ओर से मोरहाबादी मैदान (Morabadi Maidan) में सम्मेलन के लिए परमिशन मांगी गई थी ना कि रैली के लिए। यह गैरकानूनी कार्य है। BJP कार्यकर्ता एक और भारत माता की जय बोल रहे हैं और दूसरी ओर भारत के जवानों पर पत्थर मार रहे हैं। किसी की भी जान जा सकती है। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article