रांची में PLFI के नाम पर जमीन कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Extortion to Land Businessman : Ranchi इटकी रोड के मेजर कोठी, जोजो नगर चौक निवासी जमीन कारोबारी बबलू कुमारी सोनी से PLFI के अध्यक्ष मार्टिन केरकेट्टा के नाम पर 50 लाख की रंगदारी (Extortion) की मांग की गयी है।

इस संबंध में बबलू कुमार सोनी ने सोमवार को पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने PLFI के अध्यक्ष मार्टिन केरकेट्टा के खिलाफ रंगदारी मांगने, जान मारने की धमकी देने तथा 17 CLA के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके मोबाइल के व्हाट्सअप पर एक पत्र आया। पत्र के माध्यम से धमकी दिया गया कि नोवा नगर मे 4.5 एकड़ जेनरल जमीन और सात एकड़ गैर मजरूआ जमीन का अवैध ढंग से काम करने के एवज में पार्टी को 50 लाख रुपया रंगदारी की मांग की गयी।

पांच दिनों के अंदर संगठन में जमा कराने की चेतावनी देते हुए रंगदारी की मांग की गयी है। नहीं देने पर फौजी कार्रवाई( जान मारने की धमकी) की बात कही गयी है।

बबलू कुमार सोनी का कहना है कि PLFI का पत्र आने के बाद मेरा पूरा परिवार डरा हुआ और दहशत में है। पत्र आने के बाद परिवार के लोग डरे- सहमें हुए हैं।

इसलिए धमकी देने वाले मोबाइल धारक PLFI के अध्यक्ष मार्टिन केरकेट्टा पर कार्रवाई की जाये तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article