11 हजार वोल्ट का तार गिरने से पोटाश जंगल में लगी भीषण आग

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Massive fire Broke Out in the Potash Forest: जमशेदपुर जिले के घाटशिला थानांतर्गत बाकी गांव के निकट पोटाश जंगल (Potash forest) में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से रविवार को जंगल में भीषण आग (Massive fire) लग गई।

जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मुखिया फागु सोरेन और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू दमकल (Fire Engine) लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।

वहीं सब बीट ऑफिसर शिवचरण हेम्ब्रम और अजित मुर्मू भी वहां पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर सुधीर मानकी, सचिन दास, सुनील मानकी, बादल मानकी, सीमाल किस्कू, लुकास टुडू, आकाश मानकी, रमेश मुंडा, हलधर मांडी, लखन मांडी, कमल दास, बुद्देश्वर मानकी, भवानी मानकी समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article