इंडिया पोस्ट में नौकरी की है तलाश, 10वीं पास को मिलेगी 60 हजार रुपये सैलरी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Indian Post Recruitment 2024: इंडियन पोस्ट (Indian Post) ने हाल ही में स्टाफ कार ड्राइवर Staff Car Driver Vacancy 2024 के पदों पर आवेदन मांगे हैं।

पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

भारतीय डाक (Indian Post) के इस भर्ती के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर बहाली की जाने वाली है। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने का सोच रहे हैं, तो 23 जुलाई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए अप्लाई कर सकतें हैं।

भारतीय डाक में नौकरी पाने की योग्यता

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही मोटर मैकेनिज्म का नॉलेज भी होना चाहिए।

उम्मीदवारों को कम से कम 3 साल तक मोटर कार चलाने का अनुभव होने के साथ वांछनीय होम गार्ड या सिविल वालंटियर के रूप में 3 साल की सेवा किया हुआ होना चाहिए।

भारतीय डाक में नौकरी पाने की आयुसीमा

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 56 वर्ष होनी चाहिए। तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे।

Indian Post में चयन होने पर मिलेगी सैलरी

उम्मीदवार जिनका भी चयन भारतीय डाक के इन पदों के लिए होता है, उन्हें वेतन के तौर पर लेवल-2 के तहत 19900 से 63200 रुपये सैलरी दी जाएगी।

Share This Article