CONCOR Recruitment 2026: कॉनकॉर में 77 पदों पर भर्ती, मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के लिए मौका

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) ने मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 77 पदों को भरा जाएगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर है.

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में मैनेजमेंट ट्रेनी के 45 पद और असिस्टेंट ऑफिसर के 32 पद शामिल हैं. उम्मीदवार पद के अनुसार अपनी योग्यता और पात्रता की जांच करने के बाद आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गयी है. संबंधित विषय में बीई/बीटेक, एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएशन, सीए, सीएमए, कॉमर्स में स्नातक या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. किसी पद के लिए निर्धारित सटीक शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखनी चाहिए.

उम्र सीमा और छूट

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गयी है. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

30 सितंबर तक करें आवेदन

CONCOR की इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर देना चाहिए.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कॉनकॉर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां भर्ती से संबंधित नोटिस और ऑनलाइन आवेदन का लिंक उपलब्ध है. आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को संबंधित पद पर नियुक्ति दी जाएगी.

आधिकारिक वेबसाइट

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पदवार योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों के लिए उम्मीदवार CONCOR की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं.

Share This Article