झारखंड आंदोलनकारियों को कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया सम्मानित

गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजमहल हाउस (Rajmahal House) में झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलनकारी मामले को लेकर स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह (Deepika Pandey Singh) के नेतृत्व में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deepika Pandey Singh honored Jharkhand agitators: गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजमहल हाउस (Rajmahal House) में झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलनकारी मामले को लेकर स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह (Deepika Pandey Singh) के नेतृत्व में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान कृषि मंत्री ने झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बिहार से झारखंड राज्य को अलग करने में इन आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया हैं। उन्होंने इनके सम्मान को सर्वोपरि मानते हुए इनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने आश्वासन दिया।

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल मंडल ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार आंदोलनकारियों के लिए बेहतर कदम उठा रही है। झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान, पेंशन, नियोजन व चिकित्सा आदि का लाभ सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया गया है।

संकल्प के आलोक में 2011 झारखंड के Cabinet में पैसा लिया गया है कि 6 माह से अधिक जेल में रहे आंदोलनकारी को प्रतिमाह 5000 रुपये पेंशन मिलेगा और 6 माह से कम जेल में रहे आंदोलनकारी को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगा।

Share This Article