मंकी पॉक्स को लेकर झारखंड में अलर्ट, MRMCH में 20 बेड तैयार

मंकी पॉक्स को लेकर World Health Organization द्वारा हेल्थ इमरजेंसी जारी करने के बाद पलामू जिले में जागरूकता और प्रिपरेशन कार्यक्रम तेज किया गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Alert in Jharkhand Regarding Monkey Pox: मंकी पॉक्स को लेकर World Health Organization द्वारा हेल्थ इमरजेंसी जारी करने के बाद पलामू जिले में जागरूकता और प्रिपरेशन कार्यक्रम तेज किया गया है।

सोमवार को जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने जानकारी दी की MRMCH के आइसोलेशन वार्ड में 20 बेड तैयार किए गए हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि भारत में Monkey Pox का कोई रोगी अब तक पाया नहीं गया है, लेकिन अगर इस बीमारी के लक्षण वाले लोग मिलते हैं तो उन्हें भर्ती करके इलाज शुरू करने के लिए आइसोलेशन वार्ड में 20 बेड तैयार किए गए हैं। इसी तरह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी उनकी तैयारी है।

उन्होंने बताया कि स्मालपॉक्स की तरह ही मंकी पॉक्स में भी शरीर में चकते आते हैं। बुखार लगता है। अगर ऐसी स्थिति किसी भी व्यक्ति के साथ बनती है तो उसे तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए, ताकि उसकी पहचान करके इलाज शुरू किया जा सके। उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स गिलहरी और चूहा से फैलता है और यह वायरस है।

सिविल सर्जन ने प्रभारी डीएस डॉ. आर रंजन, डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा, कोविड विशेषज्ञ डा. अनुप कुमार, डा. एसके गिरी एवं अन्य के साथ अपनी तैयारी को भी देखा और जरूरी दिशा निर्देश कर्मियों को दिए।

Share This Article