अमित शाह 24 मई को जामताड़ा में करेंगे सभा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amit Shah will hold a Meeting in Jamtara: गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 24 मई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे जामताड़ा के मेझिया गांव में दुमका सीट से BJP उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

अमित शाह के कार्यक्रम के लिए दुर्गा मंदिर मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। गृह मंत्री के प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

जामताड़ा मेझिया गांव में गृह मंत्री Amit Shah के कार्यक्रम को लेकर BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है। अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्ता भी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

झारखंड में दुमका लोकसभा (Dumka Lok Sabha) सीट काफी हॉट सीट मानी जा रही है। भाजपा इस सीट पर अपनी जीत को बरकरार रखना चाहती है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (BJP) भी अपनी खोई हुई सीट और प्रतिष्ठा बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है। इस बार BJP ने संथाल से सोरेन परिवार की बहू सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। JMM की ओर से नलिन सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है।

Share This Article