गोड्डा में दुष्कर्म करने की कोशिश, मामला दर्ज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: बसंतराय थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव के पास जीतु लाइन होटल में एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने उस महिला के लिखित बयान पर शनिवार को आरोपित पुत्र मेघु साह को गिरप्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक बनियाडीह गांव का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला साखी गांव की रहने वाली है। महिला शुक्रवार की शाम अपने नानी के घर परसिया जा रही थी।

मुख्य चौक के पास खड़ी महिला को अकेली पाकर आरोपी युवक होटल के अंदर ले जाने का प्रयास करने लगा, पर महिला किसी प्रकार से वहां से निकल गई और मोबाइल से इसकी जानकारी अपने पति को दी।

बाद में अपने पति के साथ बसंतराय थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article