पारा शिक्षकों के मानदेय में कटौती कर भेदभाव कर रही केंद्र सरकार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कहा है कि पारा शिक्षकों के मानदेय में कटौती कर केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार ने शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार पारा शिक्षकों के मानदेय में कटौती कर उनके साथ भेदभाव की नीति अपना रही है, जो न्याय संगत नहीं है।

किन कारणों से केन्द्र सरकार ने 151 करोड़ कम स्वीकृति दी ये भाजपा के नेता ही बता सकते हैं।

यह बिल्कुल भेदभावपूर्ण नीति है। झारखंड पर आर्थिक बोझ डाल राज्य सरकार को तंग करने का प्रयास है।

केन्द्र सरकार सभी मामलों में झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करती रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

पारा शिक्षकों के अन्दोलन में जाकर भाजपा नेता झूठा आश्वासन, झूठे वादे और घड़ियाली आंसू बहाने का काम करते हैं।

जब इन्हें सहयोग करने या करवाने की आवश्यक्ता होती है तो चुप्पी साध लेते हैं जो भाजपा की नीयत और नीति में है।

Share This Article